Hasya Kavi Sammelan: A Night of Laughter and Poetry
अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति, टैनिसी द्वारा आयोजित वार्षिक हास्य कवि सम्मेलन इस वर्ष गणेश मंदिर, नैशविल में रविवार, १२ मई २०२४ को गीत, कविता एवं हास्य प्रसंगों के साथ बड़े हर्ष और उल्लास से संपन्न हुआ।
हास्य कवि सम्मेलन इस समिति की एक अद्वितीय प्रस्तुति है , उसकी अपनी एक अभिज्ञा है।यह सम्मेलन प्रति वर्ष अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाता है। इसमें भारत से कवियों को आमंत्रित किया जाता है। ये कवि अपने हास्य व्यंग्यों, कविताओं एवं छंदों के माध्यम से भारत से दूर बैठे हम देशवासियों को अपने हंसी और ठहाकों द्वारा वतन की मिट्टी की सुगंध को हम सबके हृदय में तरो-ताज़ा करके हमको अपने भारत से जोड़ जाते हैं।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति द्वारा आमंत्रित कविगण श्री शंभु शिखर जी, श्री अरुन जेमिनी जी एवं कवियित्री मुमताज़ नसीम जी हम सबके बीच उपस्थित हुए थे। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र के जाने-माने नाम हैं।
मधुबनी, बिहार से आए हास्य रस के कवि श्री शंभु शिखर जी अपनी गेय शैली के लिए प्रसिद्ध हैं।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश की शायरा मुमताज़ नसीम जी अपने शब्दों को गीतों के माध्यम से कहने के लिए जानी जाती हैं।
हरियाणा से नाता रखने वाले श्री अरुन जेमिनी जी की हास्य व्यंग्यों और चुटकुलों के माध्यम से अपनी बात कहने के लिए एक अलग पहचान है।
IHA की एक सदस्या श्रीमती प्रिया शुक्ला जी ने हिंदी और हिंदी साहित्य के सौंदर्य का वर्णन करते हुए बहुत ही सुंदर स्वरचित रचना प्रस्तुत की।
मंच का संचालन श्रीमती प्रीती गज्जर जी, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव जी एवं युवा पीढ़ी नें किया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात् समिति के वरिष्ठ कायकर्ताओं द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था।
IHA के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़चढ़कर नृत्य एवं गायन में भाग लिया था ।तक़रीबन २०० से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। मंच की सजावट से लेकर भोजन की व्यवस्था सब कुछ अति सराहनीय थी। समिति के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों ने ह्रदय से अपने दृढ़- संकल्पों और निरंतर प्रयास से इस कार्यक्रम को चार-चाँद लगा दिये।
2024
Jan 27
Baap re Baap
अंतर्रष्ट्रिया हिंदी समिति – टेंननेसी चैप्टर के आमंत्रण पर अटलांटा, जॉर्जिया से आयी “धूप और छाँव “थिएटर ग्रुप ने 27 जैन्यूएरी 2024 को एक अनूठी प्रस्तुति की ।
2024
Jan 6
Katha Gyan
विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में, अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति – टेनेसी खंड ने हिन्दी कहानियो पर आधारित प्रतियोगता “कथा ज्ञान” का आयोजन किया।
2023
September 16
Hindi utsav
Celebrated Hindi Utsav -2023… it was a fun filled day with so much excitement, learnings and opportunities to meet like minds in a single day..
2023
July 20
Kavi Sammelan
कवि सम्मेलन की कुछ तस्वीरें हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। हम आपकी उपस्थिति के लिए आभारी हैं।
2023
May 14
Mother’s Day
Picnic style outdoor celebration
2023
May 07
Sangam
2023
March 26
फाग उत्सव: नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति
हिन्दी समिति टेनेसी की ओर से – होली पर गीत, कविता, कहानी और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति
Pooja’s roots are in northern India but Nashville has been her home for the last 15 years. Her
heart belongs to Indian Literature and music. Pooja is an avid reader and grew up with books.
Today she is a renowned storyteller in US as well as a successful radio performer. She
presents a Bollywood retro melodies program called Desi Zaika, which is aired twice a month
on Radio Free Nashville. She is known for her exquisite presentation skills and hosts many live
programs often. She is a trained Bharatnatyam dancer and frequently give stage
performances. She works with different organizations to promote Hindi literature in states.
Her research and personal experience with audiobooks played an important role in this
project.